बंग दर्शन संस्था की ओर से सोनारपुरा स्थित कूच बिहार कालीबाड़ी में लगे तीन दिवसीय आनंद मेले के अंतिम दिन बुधवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं में 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिए। विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। चित्रकला में जूनियर वर्ग में श्रेयांश डे प्रथम, अद्विता सिंह द्वितीय एवं अदृजदास गुप्ता तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में तनुश्री बनर्जी प्रथम, श्रेया सेन द्वितीय एवं दुलारी कनौजिया तृतीय रहीे। एकल नृत्य में जूनियर वर्ग में सांची मौत्रा, धनश्री एवं हरसिद्धि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर में प्रकृति भट्टाचार्य ने प्रथम, लक्ष्य सोलारपुरकर ने द्वितीय और संचिता सेन ने तृतीय प्राप्त किया। सज्जा में मृणाल सेन गुप्ता प्रथम, अंशिका पांडेय द्वितीय तथा सूर्यांश पाठक तृतीय रहे। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमारी अंकिता भट्टाचार्य के निर्देशिन में नृत्य की मोहक प्रस्तुति रही। सुधीर ने सैक्सोफोन की प्रस्तुति की। संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। मौके पर संस्था के सभापति डॉ. केएन चक्रवर्ती, सचिव अनीता मुंशी, अतनु भट्टाचार्य, तपन कांति चक्रवर्ती, तपन चटर्जी मौजूद रहे।