फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युगल क्वांस में इंदु शेखर और ललित शेखर पाठक ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सहारनपुर के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में डुओ स्पोर्ट अकादमी के 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। युगल क्वांस प्रतियोगिता में इंदु शेखर पाठक और ललित शेखर पाठक ने स्वर्ण पदक जीता। कोच उमेश केशरी ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में शिवराज यादव, नव्या चौरसिया ने रजत, अनन्या केसरी, कृतिका केसरी, ललित शेखर पाठक ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

कैडेट वर्ग में ज्ञानेश्वरी पाठक, समर्थ गुप्ता, शनी जेटली, श्रेयांश गुप्ता, इंदू शेखर पाठक, अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण, अनुष्का कुशवाहा ने रजत, सभ्यता श्रीवास्तव, नैतिक प्रजापति ने कांस्य पदक जीते। जूनियर वर्ग में सुहानी पटेल, मो. यूसुफ अली, आदित्य दवे, अंबिका सोनी ने स्वर्ण पदक, वंशिका कुशवाहा ने रजत पदक जीते। क्वांस चाइल्ड वर्ग में सभ्यता श्रीवास्तव और क्वांस कैडेट में ज्ञानेश्वरी पाठक ने स्वर्ण जीता। युगल क्वांस में इंदु शेखर पाठक और ललित शेखर पाठक स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता 10 से 12 दिसंबर तक खेली गई। इस दौरान वाराणसी टीम के मैनेजर अमन वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें