फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध कटौती से जनता पस्त

Fri, 15 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे की धज्जियां उड़ गई हैं। बमुश्किल 16 घंटे बिजली मिल रही, वह भी कई किस्तों में। अंधाधुंध कटौती से शहरवासी परेशान हैं। उमस भरे मौसम में बिजली बिन जीना मुहाल हो गया है। कभी मरम्मत, कभी गड़बड़ी तो कभी ओवरलोड के चलते कटौती इस कदर हो रही है कि बिजली आने-जाने का कहीं कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। शहर में मौजूदा समय बिजली की मांग 500 से 550 मेगावाट है जबकि आपूर्ति 400 से 450 मेगावाट के बीच हो रही है। गुरुवार रात 11 बजे कैंट उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते शहर के बड़े हिस्से की बिजली ठप हो गई। लोग सारी रात परेशान रहे।
विज्ञापन



शहर भर में रोजाना औसतन छह से आठ घंटे की कटौती हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रात में भी मनमाने तरीके से बिजली काटी जा रही है। नगर निगम उपकेंद्र से गुरुवार को हर एक डेढ़ घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही। यही हाल चौक, गोदौलिया, वरुणा पार, लंका, सारनाथ, मंडुवाडीह, लोहता आदि इलाकों के उपकेंद्रों का रहा। इन उपकेंद्रों के कर्मचारियों ने बताया कि कभी ओवरलोड के चलते जंपर उड़ जा रहे हैं तो कभी कोई फाल्ट आ जा रहा है। बारिश के मौसम के चलते गड़बड़ियां बढ़ गई हैं। हाल ही में ओवरलोड से निजात के लिए विभाग ने लोड बैलेंसिंग पर काम शुरू किया था मगर अभी इसे व्यवस्थित नहीं किया जा सका है।  हरहुआ के पास 132 केवी के उपकेंद्र का टावर ऊंचा करने का काम जारी होने के चलते भी दिक्कत आई है। डुबकिया से संबंधित क्षेत्रों में लेढूपुर उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही है। इससे लेढूपुर से जुड़े इलाकों में भी कटौती करनी पड़ रही है।


उध्‍ार, बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को विभाग और प्रशासन की ओर से दालमंडी में चेकिंग अभियान चलाया गया। फोर्स के साथ महकमे की टीम पहुंचते ही अधिकतर दूकानदार दूकानें बंद कर इधर-उधर खिसक गए। जांच के दौरान सैकड़ों अवैध कनेक्शन काटे गए। कई दूकानदारों ने बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं दिखाईं, जिनका मौके पर ही समाधान कराया गया।
विज्ञापन

दालमंडी में कटियामारी की शिकायतों के मद्देनजर बिजली विभाग ने नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को चौक उपकेंद्र पर बुलाया गया। चेकिंग के दौरान दालमंडी में अफरातफरी मची रही। अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि 360 कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें 125 वैध जबकि 235 अवैध पाए गए। सभी अवैध कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करने वाले 35 लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस दौरान 45 उपभोक्ताओं ने करीब 15 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा किए। उधर, फोर्स के साथ अभियान चलाए जाने पर दूकानदारों ने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अभियान शांतिपूर्वक चलाया जाए। फोर्स आने से दूकानदारी प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें