फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला बॉस्केटबाल टीम की जीत में चमकीं बनारस की बरखा

Mon, 31 Jul 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दाहिने से सबसे नीचे बरखा सोनकर - फोटो : facebook
विज्ञापन
भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम ने शनिवार रात फीबा एशिया कप 2017 में कजाकिस्तान को 75-73 से मात देकर ‘ए’ डिवीजन में प्रवेश किया। बनारस की बरखा सोनकर भारत की तरफ से तीसरी टॉप स्कोरर रहीं। 
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम बंगलूरू के श्री कांतीरेवा इंडोर स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम के कुछ मिनटों में बेहतरीन प्रदर्शन कर कजाकिस्तान को मात दी। इस जीत से खुश भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष के गोविंदराज ने भारतीय टीम के लिये 15 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की है। बरखा के घर में भी जश्न का माहौल है। 

फोन पर हुई बातचीत में बरखा ने कहा कि हमारी टीम ने अंतिम समय तक संघर्ष किया और फाइनल मुकाबले में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। जीत के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को फोन कर आशीर्वाद लिया। बास्केटबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच विभोर भृगुवंशी महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। टीम में बनारस की खिलाड़ी बरखा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे हम लोगों का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें