फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: यूपी के धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी वंदे मेट्रो, यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को होगी सहूलियत

Mon, 06 Feb 2023 07:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेल यात्रियों के साथ पर्यटकों की सहूलियत के लिहाज से वंदे मेट्रो को वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या तक चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वंदे मेट्रो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे मेट्रो के जरिये उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा। वाराणसी व प्रयागराज के साथ ही अयोध्या तक वंदे मेट्रो चलाने का खाका तैयार किया गया है। इन शहरों के लिए हेलिकॉप्टर चलाने की योजना पहले से है। नमो घाट पर हेलीपोर्ट भी बनाया जा रहा है, जहां से दो हेलिकॉप्टर चलाने की योजना है। 

विज्ञापन


रेल यात्रियों के साथ पर्यटकों की सहूलियत के लिहाज से वंदे मेट्रो को वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या तक चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेल अधिकारियों ने प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद जताई है। छोटे शहरों के बीच चलने वाली वंदे मेट्रो को लेकर लोगों में उत्साह भी है। पर्यटकों के साथ ही एमएसटी धारकों के लिए ट्रेन उपयुक्त साबित होगी।

परिचालन से रेलवे को फायदे की उम्मीद है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इन रूटों पर यात्रियों व पर्यटकों का आवागमन ज्यादा होता है। नौकरी पेशा व विद्यार्थी भी सफर करते हैं।  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि  रेलवे बोर्ड का जैसा आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन

टीडब्ल्यूए भी भेजेगा रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन (टीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष राहुल मेहता और सदस्य सौरभ पांडेय ने बताया कि काशी, प्रयागराज और अयोध्या के बीच वंदे मेट्रो के परिचालन की मांग की गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर जल्द ही रेलवे बोर्ड को भेजेंगे। इसी सिलसिले में स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ ही रेलमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

कैंट से प्रयागराज, विंध्याचल और अयोध्या के बीच वंदे मेट्रो का संचालन जरूरी है। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर से विंध्य कॉरिडोर जुड़ जाए तो अच्छा रहेगा। दूरदराज से आने वाले पर्यटक एक बार में ही दर्शन-पूजन कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें