कानपुर-प्रयागराज रेलखंड के फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन यार्ड में दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी केे 29 डिब्बेे रविवार की सुबह 10:25 बजे पटरी से उतर गए। इसके चलते नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट हो गई। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से पांच घंटेे देरी से पहुंची और शाम 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
रविवार को ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर शाम 6:57 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन के पांच घंटे लेट होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए वेलकम हाल खोलवा दिया गया था।
कई यात्रियों ने अपने टिकट भी कैसिंल करा दिए। वहीं मालगाड़ी केे डिब्बेे पटरी से उतरने की वजह से कई ट्रेनों को वाराणसी स्टेशन से होकर दीनदयाल स्टेशन की ओर रवाना किया गया।