फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत वैश्विक रूप से मजबूत, किसी प्रकार का खतरा नहीं: इन्द्रेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

पिंडरा। आरएसएस के इंद्रश कुमार ने कहा कि भारत वैश्विक रूप से एक मजबूत स्थिति में है और देश को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। तेल संकट से उबरने के लिए भारत ने पर्याप्त व्यवस्था किया है। बस जरूरत है कि लोग हिंदुस्तानी बने और देश के विकास और हित के लिए सोचें। भानपुर में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के समापन पर शुक्रवार को आयोजित भंडारे में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत हमेशा से धर्मनिरपेक्ष होकर विश्व हित की बात करता है। यही कारण है कि ईरान से लेकर सभी पश्चिम एशिया के देश भारत के साथ खड़े हैं और भारत युद्ध समाप्त कराने में मध्यस्थता कराने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को हिंदुस्तानी होने की जरूरत है और देश की ताकत को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कहा कि यूजीसी का मामला कोर्ट में है और इसपर कुछ टिप्पणी नहीं की जा सकती। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज पहुंचे थे। इस मौके पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाहक आनंद दुबे, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, विकास सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें