फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साधु-संतों ने अस्सी घाट से निकाली नौका विहार धर्म यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से शुक्रवार को अस्सी घाट से नमो घाट तक नौका विहार धर्म यात्रा निकाली गई। साधु-संत और श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा पर निकले। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और ब्राह्मणों ने यात्रा की शुरुआत की। काशी सुमेरुपीठ के पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में अखाड़े के श्रीमहंत आनंद गिरि महाराज के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता, उसकी परंपराओं के संरक्षण और धार्मिक चेतना के प्रसार पर विचार-विमर्श किया। नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। नमो घाट पहुंचने के बाद धर्मसभा हुई। यात्रा के दौरान घाटों पर मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर संतों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें