फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टर सिटी और हिंदू सर्किट से मजबूत होंगे भारत-नेपाल के रिश्ते

Tue, 09 May 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
‘एक शाम नेपाल पर्यटन के नाम’ नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और नेपाल के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए हिंदू सर्किट (पशुपतिनाथ, जनकपुरी, काशी विश्वनाथ, अयोध्या आदि) को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

सिस्टर सिटी (काशी और काठमांडू) के बीच शैक्षिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक रिश्ते को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए नेपाल सरकार कटिबद्ध है। ये बातें नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ने मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में साहित्य कला विकास मंच की ओर से आयोजित ‘एक शाम नेपाल पर्यटन के नाम’ कार्यक्रम में कही।

हिंदी में संबोधन के दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ, गंगा, बीएचयू के साथ नेपाल के रिश्ते को बताया। उन्होंने कहा कि वह सिस्टर सिटी के बीच संबंध मजबूत करने आए हैं।
विज्ञापन


उद्यमियों और व्यापारियों को नेपाल से आर्थिक रिश्ते मजबूत करने का आह्वान किया। उप राजदूत  ने कहा कि नेपाल सरकार हर संभव मदद करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नेपाल में पर्यटन के लिए अनुकूल माहौल है। आठ लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया है।

कहा कि भारत की तरह ही नेपाल में भी सड़कें उच्च गुणवत्ता युक्त बनवाई जा रही हैं। भारत में जलमार्ग विकसित हो रहा है, जिससे नेपाल भी जुड़ेगा।
उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ने कहा कि कहा कि उनकी सरकार पर्यटन, उद्योग और व्यापार की कई योजनाओं पर काम कर रही है।

इसके लिए भारत के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम में आर्थिक मामलों के मंत्री कृष्ण हरि पुष्कर के सचिव बीके श्रीवास्तव उनके प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे।

पीएम के स्वच्छता अभियान से प्रेरित
नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को नेपाल सरकार भी चलाना चाहती है। बताया कि ललिता घाट पर स्थित नेपाली मंदिर में बुधवार सुबह वह झाड़ू लगाएंगे।
विज्ञापन

नेपाल और काशी के बीच हो ज्यादा उड़ान

मुख्य अतिथि नितिन रमेश गोकर्ण - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि वह नेपाल और काशी के बीच ज्यादा उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। पशुपति नाथ मंदिर के अर्चकों को वह आमंत्रित करते हैं कि काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करें, उनकी हर तरह से मदद होगी।

उन्होंने ललिता घाट पर स्थित नेपाली मंदिर के लिए मदद का आश्वासन दिया। अतिथियों का स्वागत टूरिज्म वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें