स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआईजी रेंज को प्लेटिनम और डीसीपी गोमती जोन को गोल्ड से नवाजा गया। वहीं वाराणसी एटीएस इकाई के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर मिला।
स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरेट के डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य को शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिह्न गोल्ड मेडल और डीआईजी रेंज ओमप्रकाश सिंह को प्लेटिनम मेडल से नवाजा गया। वाराणसी एटीएस इकाई में तैनात निरीक्षक भारत भूषण तिवारी को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन
शौर्य के आधार पर कमिश्नरेट के सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, सर्विलांस सेल के उप निरीक्षक अमित यादव, आरक्षी मनीष कुमार और अश्वनी सिंह को प्रशंसा चिह्न सिल्वर मेडल, पुलिस आयुक्त के पीआरओ उप निरीक्षक दीपक कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया।
गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य आरक्षी चालक वीरेंद्र प्रसाद सिंह और मुख्य आरक्षी अमरनाथ सिंह, कमिश्नरेट के एलआईयू में हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार शाह, जितेंद्र यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक, कमिश्नरेट में चालक प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश, एसआई लिपिक अजय कुमार सिंह, एसआई लेखा रंजू सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ वाराणसी में तैनात हेड कांस्टेबल बैजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक, एसटीएफ की वाराणसी यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद सिंह और मुख्य आरक्षी चालक राजमणि यादव को सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिह्व रजत से सम्मानित किया गया।