फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 10 किमी दौड़कर फहराया तिरंगा, ओलंपियन राहुल सिंह ने खिलाड़ियों में बांटे मास्क

Sat, 15 Aug 2020 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बच्चों ने बनाया पिरामिड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में हर साल स्वतंत्रता दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। मगर शनिवार को 74वें स्वधीनता दिवस पर इस बार कोरोना की वजह से कहीं भी कोई खेल गतिविधि नहीं हुई। बावजूद इसके कुछ खिलाड़ियों ने हरहुआ से रिंग रोड के बीच 10 किलोमीटर की दौड़ लगाकर तिरंगा फहराया।

विज्ञापन

तो वहीं दूसरी ओर गंगा घाट के किनारे छोटे बच्चों ने योग पिरामिड बनाकर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराया। उधर ओलंपियन राहुल सिंह ने 15 अगस्त के अवसर पर हरहुआ स्थित विवेक सिंह एकेडमी के खिलाडियों को मास्क बांटे।

Trending Videos


एथलीट आकाश, अभिनव सिंह, किसान कुमार सिंह, विशाल पटेल समेत कई खिलाड़ियों ने बताया कि हर साल 15 अगस्त पर खेल-कूद होती थी। लेकिन इस साल कोरोना के कारण कोई प्रतियोगिता नहीं हुई तो हमने तिरंगा लेकर हरहुआ और रिंग रोड के बीच 10 किलोमीटर दौड़ लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन

साथ ही लोगों पौध रोपण के लिए भी जागरूक किया। तो वहीं दूसरी ओर ओलंपियन राहुल सिंह ने विवेक सिंह एकेडमी के हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मास्क बांटे। इसी क्रम में गंगा किनारे योग प्रशिक्षुओं ने योग पिरामिड बनाकर तिरंगा फहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें