फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से किए अश्लील इशारे, मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Mar 2020 10:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सियालदह से नई दिल्ली जा रही सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार की रात एसी कोच में महिला यात्री ने दूसरी सीट पर बैठे सीआईएसएफ के जवान पर अश्लील इशारा करने का आरोप लगाया। महिला ने पीडीडीयू नगर जंक्शन के कंट्रोल रूम से इसकी शिकायत कर दी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

 

एसी कोच में महिला यात्री के सामने की सीट पर सीआईएसएफ का जवान किशोर कुमार निवासी मेमोचक थाना कानाचक जिला जम्मू सवार था। शिकायत के अनुसार, मंगलवार को ट्रेन गया से आगे बढ़ी तो जवान अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया लेकिन जवान नहीं माना। इस पर महिला और अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम से कर दी।

ट्रेन के मंगलवार रात एक बजे यहां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने जवान को उतार लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस गया भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें