फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर बढ़ी सतर्कता: पिछले तीन महीने से एक भी मरीज नहीं, गर्मी में ही बना दिया गया 18 बेड का वार्ड

Wed, 05 Mar 2025 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में डेंगू को लेकर सावधानी बरती जा रही है। जिला अस्पताल में 18 बेड वाला वार्ड भी बना दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों की जांच करते रहे।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डाॅ. बृजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू का प्रकोप आमतौर पर बरसात के मौसम में बढ़ता है। पिछले तीन महीने से जिले में डेंगू का एक भी संक्रमित केस नहीं मिला है। बावजूद दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में 18 बेड का अलग डेंगू वार्ड बना दिया गया है। साथ ही यहां स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई से दिसंबर में डेंगू प्रभावी होता है। शासन स्तर से भी बरसात की शुरूआत होते ही डेंगू वार्ड बनाने, जांच की व्यवस्था करने और साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाता है। 

गर्मी में होने वाली बीमारियों से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनवाया जाता है। 

गर्मी बढ़ने के बावजूद जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने की जगह न केवल 18 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है बल्कि यहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की  गई है। यहां मच्छरदानी सहित अन्य संसाधन भी मंगाए लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गर्मी में नहीं मिलते हैं मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि डेंगू के मरीज बरसात के मौसम में ही ज्यादा मिलते हैं। इस बीमारी के लिए गर्मी का मौसम ज्यादा प्रभावी नहीं होता है। पिछले कई सालों से जो भी केस मिले हैं, वो जुलाई से दिसंबर तक ही मिले हैं। 

बोले अधिकारी
अस्पताल में पिछले दिनों एक मरीज आया था, जिसमें डेंगू के संभावित लक्षण दिखे थे। इसके बाद अलग वार्ड बना दिया है। शासन स्तर से भी वार्ड बनाने को कहा जाता है। सतर्कता के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। - डॉ.ब्रजेश कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें