यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04209/04210 वाराणसी-मां वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया जा रहा है। सोमवार की शाम चार बजे कैंट स्टेशन से ट्रेन खुलेगी और दूसरे दिन शाम 7.50 पर कटड़ा पहुंचेगी। मंगलवार को कटड़ा से रात 11.20 बजे ट्रेन खुलेगी और तीसरे दिन रात 12.30 बजे कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन अमेठी, रायबरेली, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, लुधियाना, जम्मूतवी अन्य स्टेशनों से होते हुए आवाजाही करेगी।