फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी मंडल में 36144 करोड़ का निवेश, पर्यटन-एमएसएमई की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के माध्यम से वाराणसी मंडल में 36144 करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। सबसे ज्यादा पर्यटन और एमएसएमई में निवेश होगा। एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन की 124 इकाइयां स्थापित होंगी। पर्यटन उद्योग में 22 निवेशक आए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय में निवेशकों ने अपनी-अपनी फाइल भी जमा करा दी है। अधिकतर इकाइयों ने काम शुरू करा दिया तो कुछ अगले माह से शुरू करने की तैयारी में हैं। मंडलीय संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय के अनुसार जीबीसी के दौरान वाराणसी मंडल में 36144 करोड़ का निवेश होगा। इनमें 248 परियोजनाएं शामिल हैं। पर्यटन क्षेत्र में 1348.44 करोड़ की 22 और 1181.28 करोड़ की एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन की 124 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जीबीसी के दौरान 1101 एमओयू हुए थे। इनमें से 248 फाइनल हुए हैं।
एक नजर में
वाराणसी में 18684.35 करोड़ की 89 परियोजनाएं
जौनपुर में 855.41 करोड़ से 64 परियोजनाएं
गाजीपुर में 450.03 करोड़ से 55 परियोजनाएं
चंदौली में 16154.25 करोड़ से 40 परियोजनाएं


जीआई उत्पादों को विदेश तक पहुंचाने और पर्यटन उद्योग में बूम लाने को बढ़े निवेशक
सांस्कृतिक नगरी काशी में पर्यटन सेक्टर में अधिक निवेशक आए हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद काशी धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बना है। पर्यटन सेक्टर में होटल, गेस्ट हाउस आदि परियोजना आकार लेना शुरू कर दिया है। वहीं, काशी के जीआई उत्पादों को सात समुंदर पार तक पहुंचाने के लिए एमएसएमई और निर्यातकों ने भी आगे हाथ बढ़ाया है। काशी के जीआई उत्पादों की विदेश में बढ़ती मांग के चलते निर्यात में भी निवेशक जुड़े हैं।
विज्ञापन



जीबीसी के तहत वाराणसी में सबसे अधिक पर्यटन और निर्यात, एमएसएमई में निवेश आए हैं। लगभग 248 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार हैं। कुछ निवेशकों ने अपना काम भी शुरू करा दिया है।-उमेश कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें