फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के साथ पशुपालन व उद्यान लगाकर बढ़ाएं आय : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति अलाउद्दीनपुर में ब्लाॅक स्तरीय रबी गोष्ठी शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि किसान कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य व उद्यान से जुड़ी योजनाओं का भी लाभ उठाएं और अपनी आय बढ़ाएं। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने किसानों को अनुदान पर सोलर पंप लगवाकर बिजली बचाने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने खेती की नई तकनीकी व सुपर सीडर से बोआई करने और मनीष पांडेय ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने उन्नत बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरणों आदि के बारे जानकारी ली। किसान मेले में बनकट, सुरही, मिसिरपुर, रमसीपुर आदि गांवों के किसान पहुंचे थे। इस मौके पर एडीओ कृषि बालकेश्वर सिंह, डॉ. महेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राजीव श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, राम नरेश, विनोद कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें