फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फार्मर रजिस्ट्री न होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के नरऊर गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण न होने के कारण सीडीओ ने नाराजगी जताई। मनोरमा देवी व अन्य ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। आपूर्ति निरीक्षक काशी विद्यापीठ को जांच कर समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एसआईआर के संबंध में जानकारी के साथ जागरूकता फैलाई गई। चौपाल के बाद पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां पंचायत सहायक नियमित, सचिव रोस्टर के अनुसार बैठते हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र इत्यादि की सुविधाएं नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी विजय जायसवाल, विकास खंड स्तर से राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें