इस बार जिले में छठे और सातवें चरण में चुनाव हैं। छठे चरण में 25 मई और सातवें में एक जून को मतदान होने हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इससे कई शिक्षक चाहते हुए भी इस बार विदेश यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि इस बार आवेदनों की संख्या पर चुनाव का भी असर पड़ेगा।
ऐसे मिलती है विदेश यात्रा की अनुमति
शिक्षक को विदेश यात्रा की अनुमति के लिए पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। वहां से आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास आता है। बीएसए वेरिफाई कर उसे एडी बेसिक को भेज देते हैं। एडी बेसिक उसे बेसिक शिक्षा सचिव प्रयागराज को अग्रसारित करते हैं। इसके बाद वहां से अनुमति मिल जाती है।
बोले अधिकारी
विदेश यात्रा पर जाने के लिए अनुमति के लिए शिक्षकों की ओर से आवेदन आ रहे हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अनुमति के लिए अग्रसारित कर दिया जा रहा है। - डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, एडी बेसिक शिक्षा