फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छुट्टियों के लिए गुरुजनों में बढ़ा बैंकॉक और सिंगापुर जाने का क्रज, आवेदनों में सिलसिला जारी

Sat, 13 Apr 2024 03:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: अब तक जिले के सात बेसिक शिक्षकों ने विदेश यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। इनमें पांच लोगों ने बैंकॉक और सिंगापुर की यात्रा के लिए अनुमति मांगी है। दो शिक्षकों ने हज यात्रा पर जाने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
Summer Holiday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच गर्मी की छुट्टियों में विदेश यात्रा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसबार शिक्षकों में थाईलैंड के बैंकॉक और सिंगापुर जाने का क्रेज बढ़ा है। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में विदेश यात्रा के लिए अब तक सात आवेदन आ चुके हैं। इनमें से पांच लोगों ने बैंकॉक और सिंगापुर की यात्रा पर जाने के लिए अनुमति मांगी है। आवेदन आने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


थाईलैंड की ग्लैमरस लाइफ स्टाइल और सिंगापुर की चकाचौंध पूरी दुनिया के लोगों को प्रभावित करती है। खासतौर पर ज्यादातर युवा भारतीयों की इच्छा एक बार इन देशों की यात्रा की जरूर रहती है। मगर, सभी की विदेश यात्रा की इच्छा पूरी नहीं हो पाती। किसी को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता तो कोई आर्थिक दिक्कतों के चलते इच्छाओं का दमन कर लेता है। लेकिन, शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक और अधिकारी ऐसे वर्ग हैं, जिन्हें वर्ष में एक बार लंबे अवकाश के कारण विदेश यात्रा के लिए मौका मिल जाता है।

20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं। फिर 15 जून से दोबारा स्कूल खुलने लगते हैं। लगभग 25 दिनों के इस लंबे अवकाश में कुछ दिन सात समंदर पार विदेशी धरती पर गुजारने का क्रेज गुरुजनों में बढ़ने लगा है। अब तक जिले के सात बेसिक शिक्षकों ने विदेश यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। इनमें पांच लोगों ने बैंकॉक और सिंगापुर की यात्रा के लिए अनुमति मांगी है। दो शिक्षकों ने हज यात्रा पर जाने के लिए अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के साए में घट सकते हैं विदेश यात्रा के आवेदन

इस बार जिले में छठे और सातवें चरण में चुनाव हैं। छठे चरण में 25 मई और सातवें में एक जून को मतदान होने हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इससे कई शिक्षक चाहते हुए भी इस बार विदेश यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि इस बार आवेदनों की संख्या पर चुनाव का भी असर पड़ेगा।

ऐसे मिलती है विदेश यात्रा की अनुमति
शिक्षक को विदेश यात्रा की अनुमति के लिए पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। वहां से आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास आता है। बीएसए वेरिफाई कर उसे एडी बेसिक को भेज देते हैं। एडी बेसिक उसे बेसिक शिक्षा सचिव प्रयागराज को अग्रसारित करते हैं। इसके बाद वहां से अनुमति मिल जाती है।

बोले अधिकारी
विदेश यात्रा पर जाने के लिए अनुमति के लिए शिक्षकों की ओर से आवेदन आ रहे हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अनुमति के लिए अग्रसारित कर दिया जा रहा है। - डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, एडी बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें