फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोलकाता के सरिया कारोबारियों के घर आयकर जांच, 2 करोड़ नगदी बरामद, इस वजह से हुई छापेमारी

Fri, 04 Dec 2020 01:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

वाराणसी के महमूरगंज में स्थित दो अलग-अलग अपार्टमेंट में आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम रात में ही कोलकाता लौट गई। कोलकाता के सरिया कारोबारी दो सगे भाइयों के अलग अलग अपार्टमेंट में जांच के दौरान दो करोड़ नगदी, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, जरूरी कागजात बरामद किए।

विज्ञापन

 
कोलकाता में सरिया की एक कंपनी में निदेशक पद पर तैनात दो कारोबारियों के मलदहिया में फर्म हैं। बताया जा रहा है कि महमूरगंज में रहने वाले दोनों भाइयों ने बिक्री से कम आयकर रिटर्न दिखाया था। गुरुवार को हुई जांच में कोलकाता से आई आयकर की टीम के साथ स्थानीय कोई अधिकारी नहीं रहा।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस के साथ पहुंची टीम ने इस दौरान दोनों अपार्टमेंट से आयकर रिटर्न से जुड़े कागजातों की जांच की। देर शाम तक चली इस कार्रवाई में दो करोड़ की नगदी तो मिली ही है कुछ जरूरी कागजात, सीडी भी टीम ने बरामद किए हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें