फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में एक ही परिवार के तीन ज्वैलरी शोरूम पर आयकर छापा, करोड़ों की गड़बड़ी मिली

Fri, 23 Feb 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अधिक जेवरात बेचने के बाद से है आयकर अफसरों की निगाह में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के एक सराफा कारोबारी के तीन प्रतिष्ठानों पर मारे गए आयकर के छापे में 20 करोड़ का माल रिकार्ड से अधिक पाया गया। मंगलवार को शुरू हुई आयकर विभाग की जांच पड़ताल गुरुवार को दोपहर में पूरी हुई। टीम को इस दौरान अधिकांश खरीद फरोख्त कागजों में की गई मिली। रिकार्ड के अनुसार हर दुकान में ढाई से तीन करोड़ का माल होना चाहिए था।
विज्ञापन


वहीं बिना रिकार्ड के मिले 27 लाख रुपये सीज कर दिए गए हैं। छह करोड़ रुपये टैक्स जमा कराने का निर्देश दिया गया है। जनपद में आयकर के बड़े पैमाने पर की गई कार्रवाई से नगर के व्यापारी हलकान रहे। वहीं दूसरी ओर ओर टीम के जाते ही दो दिन बंद पड़े तीनों ज्वैलरी शोरुमों में पहले की तरह खरीदारी शुरू हो गई। 

नगर के स्टेशन चौक रोड स्थित डीपी ज्वैलर्स, बलभद्र राम दशरथ प्रसाद तथा आर्यसमाज रोड स्थित स्वर्णकला केंद्र के शोरूमों में टीम के सदस्यों ने मंगलवार से लेकर गुरुवार की दोपहर तक गहनता से छानबीन की।
विज्ञापन


रिकार्ड के मुताबिक एक-एक जेवरात एवं डायमंड का वजन कराया गया। सूत्रों की माने तो तीनों प्रतिष्ठानों को मिलाकर लगभग 20 करोड़ का माल पेपर रिकार्ड से अधिक पाया गया। जिसमें ज्यादा खरीद-फरोख्त कच्चे बिल पर ही की गई है।

इसका हिसाब-किताब न तो सेवा कर में है और न ही आयकर में। खरीद-फरोख्त में करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। जांच के बाद टीम रिकार्ड भी साथ लेकर गई है। आयकर विभाग के अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि तीनों प्रतिष्ठानों को मिलाकर स्टाक में लगभग 20 करोड़ का अंतर पाया गया है।

वहीं टैक्स के रूप में लगभग छह करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया गया है, जबकि बिना किसी रिकार्ड के मिले 27 लाख रुपये सीज करते हुए बैंक में जमा करा दिए गए। सारी कार्रवाई की रिपोर्ट लखनऊ स्थित प्रधान निदेशक आयकर को भेज दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें