आय से अधिक संपत्ति जमा करने वालों के खिलाफ छापेमारी के क्रम में बुधवार देर शाम आयकर विभाग की एक टीम गाजियाबाद में कार्यरत एक आईएएस अफसर के करीबी के सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन स्थित घर में धमक गई।
आयकर की गाजियाबाद और लखनऊ यूृनिट से मिले इनपुट के आधार पर उप आयकर निदेशक जांच सुमंत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद में तैनात आईएएस अफसर के करीबी सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन में रहते हें।
करीबी के पास काफी बेनामी संपत्ति की शिकायत पर की गई कार्रवाई के दौरान पूछताछ के दौरान करीबी ने अधिकारियों को बताया कि सारे कागजात नरानपुर में रखे गए हैं। अधिकारियों ने जब वहां चलने की बात की तो वह कतराने लगा।
कड़ाई से पूछताछ में उसने बेनामी संपत्ति को प्रारंभिक तौर पर स्वीकार किया है। आयकर के अधिकारी देर रात तक पूछताछ और जांच-पड़ताल करते रहे। अपर निदेशक आयकर (जांच) अभय ठाकुर का कहना है कि कागजातों की जांच पड़ताल चल रही है। गुरुवार तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।