फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खनन व्यवसायी के यहां आयकर छापा, तीन करोड़ रुपये सीज

Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
दूसरे दिन भी शाम तक जारी रही जांच-पड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र में खनन व्यवसायी जेएस अग्रवाल के घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार की रात नौ बजे तक चली। इस दौरान सीज किए गए तीन करोड़ रुपये सरकारी खाते में जमा करा दिए गए हैं।  
विज्ञापन


अग्रवाल के घर और अन्य ठिकानों पर बुधवार सुबह अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की थी। टीम ने व्यवसायी के राम मंदिर आवास, राइस मिल, बैढ़न और बिल्ली स्थित उनके क्रशर प्लांट एवं कार्यालय के साथ ही बनारस के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।

सीआरपीएफ जवानों के साथ छापामारी करने गई टीम ने कागजातों के साथ ही कंप्यूटर में दर्ज रिकार्ड की पड़ताल की। गुरुवार की शाम को अग्रवाल के यहां कार्रवाई पूरी हो गई। उनके यहां से तीन करोड़ रुपये सीज किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, अग्रवाल के भतीजे बी अग्रवाल के यहां जांच-पड़ताल जारी है। गुरुवार की भोर में बी अग्रवाल की तबीयत खराब हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। ठाकुर ने बताया कि विभागीय जांच अभी चलती रहेगी, इसके बाद आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक बड़े खनन व्यवसायी के यहां पड़े आयकर के छापे से खनन से जुड़े बड़े व्यवसाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें