फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेटी का निकाह कराओ, नहीं तो मारेंगे 10 गोली', वाराणसी में दर्ज हुआ मुकदमा; घर में घुसकर पिटाई का भी आरोप

Thu, 31 Jul 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के सिगरा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला ने मारपीट, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डॉ. नईम कादरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: हिंदू परिवार की बेटी से जबरन निकाह के लिए मारपीट, धमकी और धर्म परिवर्तन समेत अन्य आरोपों में डॉ. नईम कादरी के खिलाफ बुधवार की रात सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाबा डॉ. नईम कादरी ने धमकी दी है कि बेटी की शादी नहीं कराई तो 10 गोली मारेंगे। इस बीच, दुकान और घर में घुसकर पिटाई भी की है। सिगरा पुलिस ने रात में आरोपी डॉ. नईम कादरी को गिरफ्तार किया।

सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नई सड़क के राहत दवाखाना शेख सलीम फाटक निवासी डॉ. नईम कादरी जो खुद को बाबा भी बताता है। इनके संपर्क में पिछले 10 साल से हूं। वह अब काफी प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन


डॉ. नईम कादरी का कहना है कि अपनी बेटी का निकाह कराओ और अपने बेटे का भी मुसलमानी कराओ, फिर उसका भी निकाह कर देंगे। 23 जुलाई को घर पहुंचे और धमकी दी कि बेटी का निकाह कराओ नहीं तो तुम सभी को काटकर फेंक देंगे। इस बीच पिटाई भी की।

29 जुलाई को पति के सिगरा स्थित दुकान पर पहुंचे और धमकी दी कि कल की तारीख में बेटी का निकाह नहीं कराए तो 10 गोली मारूंगा। इस बीच पिटाई भी की है। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी डॉ. नईम कादरी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें