फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका के केंद्रीय अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय अस्पताल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण सोमवार को हुआ। इस दौरान बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने नए ओपीडी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर आधुनिक तकनीक से युक्त और व्यवस्थित रूप से डिजाइन किया गया है। इस बात का विशेष ध्यान दिया गया है कि सर्जरी के दौरान चिकित्सक को आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुगमता से हो सके।
विज्ञापन

बरेका में उच्च श्रेणी की सर्जरी जैसे घुटना प्रत्यारोपण और लेप्रोस्कोपी जैसे ऑपरेशन ज्यादा हो रहे हैं। सर्जरी के दौरान संक्रमण में नियंत्रण की अति आवश्यकता होती है। मॉड्यूलर ओटी बन जाने से संक्रमण पर रोकथाम किया जा सकेगा। ओपीडी भवन के भूमि पूजन के साथ ही इस परियोजना का कार्य शुरू हो गया है और यह जल्द ही पूर्ण कर रोगियों को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें