फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में जाग पियारी अब का सोवै का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के हेरिटेज हॉल में जाग पियारी अब का सोवै की किताब का लोकार्पण किया गया। इसमें अतीत की महिलाओं के साथ संवाद किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने कहा कि प्रो. सुमन जैन की लिखी किताब का शीर्षक यह स्त्री - चिंतन का प्राणवायु है। इसमें मीरा, अंडाल, ललद्यद, कस्तूरबा और अन्य विषयों पर काफी चर्चा की गई है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. रीता सिंह ने कहा किताब में वर्णित भारतीय नायिकाओं के संघर्ष का चित्रण मनुष्य के जीवन को आयाम देता है। प्रो. श्रद्धा सिंह ने कहा कि इसमें अतीत और वर्तमान की स्त्रियों से संवाद है। वसंता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने कहा कि किताब की पंक्तियां नई पीढ़ी को निडरता से निर्णय लेने की प्रेरणा देता है। प्रो. सुनीता चंद्रा ने कहा कि पुस्तक अपने मूल में भारतीय स्त्री-विमर्श को दिखाती है। प्रो. विनीता चंद्रा ने कहा कि पुस्तक साहित्य के इतिहास के स्रोत के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। लेखिका प्रो. सुमन जैन ने कहा कि किताब का केंद्रीय स्वर प्रेम और संघर्ष है। हमारे लेखन का आधार समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें