टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के कैलेंडर के पांचवें संस्करण का सोमवार को शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष राहुल मेहता ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को इसकी पहली प्रति भेंट की। टीडब्ल्यूए के कैलेंडर में काशी को केंद्र बनाकर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। राहुल मेहता ने बताया कि इस वर्ष टूरिज्म कैलेंडर ऑफ यूपी 2026 की थीम उत्तर प्रदेश-संस्कृति, आस्था और अनंत विरासत की भूमि है। कैलेंडर की प्रति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। कैलेंडर में काशी के नमो घाट की गंगा आरती, अयोध्या धाम, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, जैन मंदिर, त्रिलोक तीर्थ धाम, श्रावस्ती, लखनऊ, आगरा, महोबा, प्रयागराज, चित्रकूट, नर्मदेश्वर मंदिर, दुधवा नेशनल पार्क सहित प्रदेश के सभी एक जिला- एक उत्पाद को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।