स्वामी विवेकानंद जयंती पर नदेसर के विवेकानंद पार्क में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : विश्वविद्यालय
भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को प्रांतीय युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के युवाओं के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरक स्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने मंत्री से स्वामी विवेकानंद पार्क नदेसर सुंदरीकरण एवं लाइब्रेरी बनाने के लिए आग्रह किया। इसमें अंकिता खत्री, राम सिंह वर्मा, भूमि उमर, अमन कबीर को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने की। सचिन अग्रवाल, राकेश मिड्ढा और संजीव कपूर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।