फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में बनने से रही सड़कें

Thu, 29 Sep 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम विजय किरन आनंद ने बीते जून माह से लगातार हिदायत दे रहे हैं। तारीख पर तारीख तय होती गई लेकिन अब तक सड़कों की मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी ने पूरा नहीं किया है। विभागीय अभियंताओं को अंतिम मोहलत 30 सितंबर तक की गई है, मगर 80 फीसदी से ज्यादा काम शेष है। शहर की 60 फीसदी सड़कों की दशा खराब है। ऐसे में इस बार नवरात्र में ऊबड़-खाबड़ सड़कों से ही विसर्जन जुलूस गुजरेगा।
विज्ञापन



एक अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। तीन अक्तूबर से बुद्धिस्ट कांक्लेव भी यहां होना है। अगले दो महीने तक त्यौहार का मौसम है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु और सैलानी यहां शहर मेें आएंगे। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कैंट-लंका और छित्तूपुर-टिकरी मार्ग की गुणवत्ता जांच के दौरान मानक पर फेल हो चुकी हैं। आला अधिकारियों का दबाव बढ़ने पर पीडब्ल्यूडी ने आशापुर, सारनाथ, पांडेयपुर, गोदौलिया, गिरजाघर, सिगरा, महमूरगंज, पांडेयपुर फ्लाईओवर, काली मंदिर के पास, नगर निगम, मलदहिया, नदेसर, अर्दली बाजार, महाबीर मंदिर, कमिश्नर आवास के सामने, पुलिस लाइन आदि मार्गों पर मरम्मत कराई थी। मगर बारिश के चलते गिट्टियां छिटककर बिखर गईं हैं।


हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत 34 सड़कों की मरम्मत होनी है। इसमें 24 सड़कों पर एनबीसीसी 30 करोड़ और 10 सड़कों पर नगर निगम करीब आठ करोड़ खर्च करेगा। कुछ सड़कों पर काम शुरू हुआ, लेकिन भूमिगत केबिल बिछाने के लिए बीच में रुक गया। पीडब्ल्यूडी अधिकतर सड़कों को बीच में बनाकर छोड़ देता है। इसके चलते सड़कों की बाइंडिंग नहीं होती है। कसावट न होने की वजह से सड़कों के उखड़ने का क्रम जारी रहता है। इस समस्या को ध्यान में रखकर कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि अब सड़क के दोनों ओर नालियां बनेंगी। इससे सड़कें दोनों ओर से बंधी होंगी।
विज्ञापन



वरुणापार इलाके में सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए फिर से सड़कों की खोदाई होगी। जल निगम के परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार कटियार ने बताया कि पांच अक्तूबर से 30 दिसंबर तक शिवपुर में गिलट बाजार, पंचक्रोशी रोड-भोजूबीर, पांडेयपुर चौराहा, अटल नगर कालोनी, सारनाथ रोड, नरोखर नाला क्रासिंग से पुरानापुल पुलिस चौकी और पंचक्रोशी चौराहा से रसूलगढ़ गांव तक सड़क खोदी जाएगी। तय समय पर काम पूरा न हुआ तो एकबारगी फिर लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें