फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला सम्मेलन में महिला खिलाड़ी समेेत अन्य हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि पटेल व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को समाज और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता को सिद्ध कर रही हैं। वे अपनी आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारी व अन्य कार्यों में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज तथा राष्ट्र के विकास में उनका योगदान निरंतर बढ़ रहा है।भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयुषी श्रीमाली ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें