फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में गुंडाराज, राष्ट्रपति शासन की मांग पर विचार संभव ः कलराज

Thu, 05 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सूबे में गुंडाराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मौजूदा दौर में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा पार्षद शिव सेठ की अंतिम यात्रा में शामिल कलराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में लगातार नेताओं, पत्रकारों और अन्य लोगों की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


सरकार अपराध पर अंकुश लगा पाने में नाकाम रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राज्यपाल से मिलकर सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेगी, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे हालात में पार्टी इस मांग पर विचार कर सकती है।
पार्षद हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए कलराज मिश्र ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक पार्षद शिव सेठ की हत्या के प्रकरण को अगले सत्र में विधानसभा में उठाएंगे। कहा कि पार्षद के परिवार के लोगों को पार्टी की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक भाजपा का सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें