सिगारा स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
खेल विभाग की ओर से प्रादेशिक जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस सिगरा स्टेडियम में खेली जा रही है। शनिवार को युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले जबकि एकल वर्ग के सेमीफाइनल खेला गया। युगल मुकाबले में कानपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। एकल वर्ग का फाइनल वाराणसी की सौम्या सिंह और प्रयागराज की शालिनी के बीच होगा।
बालक टीम वर्ग में प्रयागराज मंडल ने आगरा छात्रावास टीम को हराकर विजेता बनी जबकि बालिका वर्ग में कानपुर ने प्रयागराज को हरा दिया।जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बालक एकल वर्ग का फाइनल आर्यन कुमार (प्रयागराज) और ऋषभ विश्वकर्मा (आगरा हॉस्टल) के बीच होगा। बालिका एकल वर्ग का फाइनल सौम्या सिंह (वाराणसी) और शालिनी (प्रयागराज) के बीच तय हुई है। सौम्या सिंह ने अपने घरेलू मैदान और समर्थकों के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में शानदार एंट्री की है, वहीं भार्गवी त्रिपाठी (लखनऊ) ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।
सिगारा स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला