भूतपूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. रत्नेश वर्मा ने कहा कि 2019 में जब मैं सेवानिवृत्त हुआ था तो इस दौरान भी हम लोग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे थे। हमने तो किसी तरह अपना कार्यकाल पूर्ण कर लिया। केवल वाराणसी ही नहीं पूरे प्रदेश में जिला सांस्कृतिक अधिकारी तैनात नहीं हैं। जिला स्तर का कोई भी अधिकारी संस्कृति विभाग में नहीं है। इस समय अधिकांश लोग सेवानिवृत्त हो चुके हैं। संस्कृति विभाग का कार्यालय नहीं खुलने से सांस्कृतिक गतिविधियां बंद हैं। विभाग नहीं खुलने से स्थानीय स्तर पर भी योजनाएं नहीं बनेंगी।
,