फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चोरी और लूट मामले में अजगरा चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, तीन उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Tue, 03 Jan 2023 04:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को चौबेपुर थाना प्रभारी और लहरतारा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार कन्नौजिया को मिर्जामुराद थाना प्रभारी बनाया गया है। वरुणा जोन के उप निरीक्षक अजय दुबे और पहाड़िया चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव को चौकी अजगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों चोलापुर थाना क्षेत्र में व्यापारियों के यहां चोरी और लूट की घटनाओं में ढिलाई बरतने पर अजगरा चौकी प्रभारी उमेश कुमार राय समेत छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। पुलिस आयुक्त ने सभी को लाइन हाजिर कर दिया। शिवपुर थाना के उप निरीक्षक राज दर्पण तिवारी को
विज्ञापन

अजगरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को भी कार्य में ढिलाई बरतने पर लाइन हाजिर किया गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को चौबेपुर थाना प्रभारी और लहरतारा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार कन्नौजिया को मिर्जामुराद थाना प्रभारी बनाया गया है।
वरुणा जोन के उप निरीक्षक अजय दुबे और पहाड़िया चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव को चौकी अजगरा भेजा गया है। 
अजगरा चौकी पर तैनात रहे उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बहादुर यादव, रामपाल, दीपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना कैंट पर तैनात कांस्टेबल अजय कुमार पाठक और विकास कुमार, मंडुवाडीह थाना से कांस्टेबल देवव्रत सिंह को अजगरा चौकी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें