फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: दीक्षांत समारोह में 65 छात्रों को स्वर्ण और 77618 को उपाधियां देंगी राष्ट्रपति, ये रही लिस्ट

Tue, 05 Dec 2023 01:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सूची में श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा आयुषी तिवारी को, सीता राम जिंदल फाउंडेशन स्वर्ण पदक एमसीए के छात्र विनय तिवारी व सुनंदा यति, प्रो. सीपी गोयल स्मृति स्वर्ण पदक एमएसडब्ल्यू की अंजली चौरसिया, स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक के लिए एमटीटीएम की छात्रा मनीषा मौर्या को डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। दीक्षांत में 51 छात्राओं और 14 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर की 77,618 उपाधियों का वितरण होगा।

सूची में श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा आयुषी तिवारी को, सीता राम जिंदल फाउंडेशन स्वर्ण पदक एमसीए के छात्र विनय तिवारी व सुनंदा यति, प्रो. सीपी गोयल स्मृति स्वर्ण पदक एमएसडब्ल्यू की अंजली चौरसिया, स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक के लिए एमटीटीएम की छात्रा मनीषा मौर्या को डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती स्वर्ण पदक एमए संस्कृत की छात्रा ट्विंकल पाठक को, डॉ. शंभू नाथ सिंह स्मृति स्वर्ण पदक एमए हिंदी के छात्र अभिषेक मौर्या को, राम जनम सिंह स्मृति स्वर्ण पदक एमए इतिहास के छात्र प्रीतम प्रसाद को, प्रो. दूधनाथ चतुर्वेदी स्मृति स्वर्ण पदक संसृता सिंह और डॉ. शरद बंसल स्मृति स्वर्ण पदक एमएफए के छात्र धीरज कुमार नीरज को दिया जाएगा। स्नातक पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक के लिए सगुन सिंह को डॉ. भगवान दास स्मृति स्वर्ण पदक, बीए संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए प्रो. अमरनाथ पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक शिखा को और कृष्ण वासुदेव स्मृति स्वर्ण पदक एलएलबी में संजना उपाध्याय को दिया जाएगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी का गोल्ड मेडल वेट लिफ्टर सिद्धांत सेठ और पेनचक सिलाट के लिए अंजली पटेल को दिया जाएगा। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि 11 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।

स्नातक के स्वर्ण पदक विजेता

स्नातक कक्षा में सर्वोच्च अंक- सगुन सिंह

बीए- उजाला यादव

बीए संस्कृत में सर्वोच्च अंक- शिखा

बीकॉम- इशिका

बीकॉम ऑनर्स- श्रेयांश जैन

बीएससी- श्रेया त्रिपाठी

बीएससी कृषि- अंकिता सिंह

बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम-संध्या

बीएफए-जयश्री डे पुरकायस्था

बीएड-श्रेया गुप्ता

बीपीएड- आशीष कुजूर

बीम्यूज- भाविका जैन

बीलिब-निधि नारायण जायसवाल

एलएलबी-संजना उपाध्याय

बीबीए-सगुन सिंह

बीसीए-खुशी गुप्ता

बीए आनर्स मास कम्युनिकेशन-तृप्तिका बनर्जी

उत्कृष्ट खिलाड़ी-सिद्धांत सेठ

उत्कृष्ट खिलाड़ी- अंजली पटेल

स्नातकोत्तर स्वर्ण पदक

एमए हिंदी- नैना-अभिषेक मौर्या

एमए अंग्रेजी- हिम शिखा भट्टाचार्य

एमए संस्कृत- ट्विंकल पाठक

एमए उर्दू-फातमा बीबी

एमए दर्शनशास्त्र- निकिता सिंह

एमए इतिहास-प्रीतम प्रसाद

एमए प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व-संध्या गौड़

एमए इतिहास मध्यकालीन और आधुनिक-सुलेखा पाल

एमएफए-धीरज कुमार नीरज

एमलिब-प्रीति गुप्ता

एमए मास कम्युनिकेशन- ट्विंकल कुमार वाधवानी

एमम्यूज- कुंवर अनिकेत सिंह

एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग-सरिता

एमए समाजशास्त्र-अनन्या मौर्या

एमए राजनीति विज्ञान-सोनम गुप्ता

एमए अर्थशास्त्र-संसृता सिंह

एमए मनोविज्ञान-दीपक कुमार-अपूर्वा सोमवंशी

एमएससी जीवविज्ञान-श्वेता सिंह चौहान

एमएसससी वनस्पति विज्ञान-आस्था मिश्रा

एमएससी भौतिक विज्ञान- रितेश कुमार सिंह

एमएससी गणित- श्रेय मेहरोत्रा

एमएससी सांख्यिकी-अनिशा सिंह

एमसीए-विनय तिवारी

एमएसडब्ल्यू- अंजली चौरसिया

एमए आईआरपीएम-ग्रेसी कुशवाहा

एमए गांधी विचार-विशाल कुमार पाल

एमए संपोषी ग्रामीण विकास- किरन कुमारी

एमकॉम- जान्हवी सिंह

एमबीए-सुनंदा यति

एमए पत्रकारिता-आयुषी तिवारी

एमएससी जैव प्रौद्योगिकी-आकृति सिंह

एमए शिक्षा शास्त्र-शिप्रा सिंह

एलएलएम- श्रेया जायसवाल

एमए एमएससी भूगोल-रीना राय

एमएससी कृषि विज्ञान- अमिषा सिंह

एमएससी कृषि अनुवांशिकी और पादक प्रजजन-शुभम कुमार सिंह

एमएससी कृषि रसायन विज्ञान और मृदा विज्ञान-निधि सिंह

एमएससी कृषि बागवानी-गोविंद प्रजापति

एमएससी कृषि कीटविज्ञान- स्नेहा सिंह

एमएससी कृषि विस्तार शिक्षा- श्वेत कुमार उपाध्याय

एमसससी कृषि पादप रोग विज्ञान -संतोष कुमार पटेल

एमटीटीएम- मनीषा मौर्या

स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक- मनीषा मौर्या

 

स्नातक उपाधि

छात्र-28064

छात्राएं-37024

स्नातकोत्तर

छात्र-4029

छात्राएं-8500

डीलिट-1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें