फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दुपट्टे-पेन को बनाएं हथियार और मनचलों पर करें वार, 210 छात्राओं ने किया सीखे किक और पंच के गुर

Tue, 05 Dec 2023 12:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत कॉलेज में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को किक और पंच का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विषम परिस्थिति में दुपट्टा, पेन और मोबाइल फोन को हथियार बनाकर बेटियां मनचलों पर वार कर सकती हैं। आपात स्थिति में मोबाइल से 112 डायल करके पुलिस को बुलाएं। ये बातें सोमवार को सनबीम वीमेंस कॉलेज भगवानपुर में आयोजित सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने छात्राओं से कहीं।

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत कॉलेज में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को किक और पंच का अभ्यास कराया। छात्राओं को मोबाइल, टुपट्टे, पेन से मनचलों पर वार करने की तकनीक बताई गई। इस दौरान प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी से मदद के स्वयं आत्मनिर्भर बने और अपनी रक्षा करें। जब तक आप मदद की गुहार लगाएंगी, हो सकता है आपके साथ कुछ गलत हो जाए। इस लिए प्रतिदिन किक, पंच का अभ्यास करें। छात्राओं में जोश आया और उन्होंने कहा कि अपनी आत्मरक्षा के लिए हम प्रतिदिन अभ्यास करेंगे। प्रशिक्षण में 210 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण से छात्राओं को अपनी रक्षा करने में मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति में वह स्वयं अपनी रक्षा कर सकेंगे। स्कूलों में इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। - शालिनी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव हेड

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें