फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मंडुवाडीह में एटीएम जलकर राख

Mon, 05 Oct 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते अगल-बगल की दूकानों सहित बाजार में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग की लपटों का विकराल रूप देख खुद बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर
विज्ञापन


काबू पा लिया गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। सभी को चिंता यही सता रही थी कि आग कहीं अगल-बगल की दूकानों और मकानों तक न पहुंच जाए। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बैंक के अधिकारी पहुंचे और मशीन को कटवाकर कैश बाक्स निकलवाए। बताया गया कि दुर्घटना में मशीन और कैश बॉक्स को नुकसान पहुंचा है लेकिन उसमें रखे रुपये सुरक्षित हैं। वहीं, दुर्घटना से कितने की क्षति हुई यह बैंक के अधिकारी नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें