फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में बनारस आ सकते हैं राष्ट्रपति

Fri, 08 Jul 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से नवंबर में बनारस में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष एसएम खुर्शीद के इस आमंत्रण पर उन्होंने अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करने के बाद खुर्शीद ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



खुर्शीद ने बताया कि समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के भाई को शान-ए-हिदूस्तान अवार्ड भेंट किया जाएगा। यह अवार्ड पूर्व में डॉ. कलाम को ही दिया जाना था लेकिन उनका इंतकाल हो जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। संस्था के सदस्य जीशान अली के साथ राष्ट्रपति से मिलने गए खुर्शीद ने उन्हें हिंदी अनुवाद वाला कुरान शरीफ भेंट किया। बताया कि देश के सभी विश्वविद्यालयों के साथ ही विद्वानों को वर्ष 2018 तक एक लाख कुरान भेंट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे कि लोगों को इस्लाम और कुरान के पैगाम के बारे में सही जानकारी हासिल हो सके। बताया कि राष्ट्रपति ने इसकी सराहना करते हुए आने की स्वीकृति दी है, साथ ही समारोह की तिथि जल्द से जल्द तय कर राष्ट्रपति भवन को सूचित करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें