फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में बन रहे आधुनिक टॉयलेट

Fri, 28 Aug 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में छात्राओं के लिए जल्द ही आधुनिक टॉयलेट की सुविधा मुहैया होगी। जापानी कंपनी टोयटा के सहयोग से जिले के तीन जीजीआईसी में ये  टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इन्हें जल्द से जल्द तैयारी करने की कोशिश है। उद्घाटन पहली सितंबर को होगा। मोदी सरकार के तीन मंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, टिकरी और राजकीय राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज रामनगर में छात्राओं के लिए टॉयलेट और यूरिनल की ठीक व्यवस्था न होने से उन्हें काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत मलदहिया और रामनगर में 40-40 और टिकरी में 20 टॉयलेट और यूरिनल

बनवाए जा रहे हैं। मलदहिया और रामनगर में 20-20 टॉयलेट बनकर तैयार हो चुके हैं। टिकरी में भी काम तेजी से चल रहा है। टॉयलेट का काम करा रहे रुक्मिणी विद्यालय संस्था के हेड देवेश त्रिपाठी ने बताया कि एक सितंबर को इसका उद्घाटन जीजीआईसी मलदहिया में होगा। मलदहिया में छात्राओं के स्वच्छ पेयजल के लिए एक बड़ा वाटर कूलर और आरओ की स्वीकृति भी भाजपा के
विज्ञापन


एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने दी है। उसे भी जल्द लगा दिया जाएगा। राजेंद्र गोयनका निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा टोयोटा ने अहमदाबाद की जीएलएल कंपनी के इंजीनियर उज्ज्वल भट्ट को क्वालिटी मेंटेनेंस के लिए बुलाया है। प्रयास यही है कि निर्माण इस तरह हो कि ये दूसरी जगहों के लिए मानक बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें