फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिले कोरोना का 11 और मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शुक्त्रस्वार को 11 प्रवासी फिर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देर रात आई रिपोर्ट में एक 14 साल की किशोरी भी शामिल है। सभी के सैम्पल 25 मई को लिए गए थे। अब कोरोना के कुल केस की संख्या 169 हो गयी है, जिसमें तीन की मौत हो चुकी है। 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों में सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर गांव के एक ही परिवार के दो लोग क्त्रस्मश: 25 और 59 वर्ष के हैं। इनके अलावा सुइथाकला ब्लॉक के अरहनपुर, मड़ियाहूं के भदुआ शीतलगंज, केराकत के पवनी सोहनी, करंजाकला के चंद्रपुर, बक्शा के बीवीपुर, सोंधी ब्लॉक के पोरई खुर्द, डोभी ब्लॉक के सिधौना, बलुआ चंदवक और धर्मापुर ब्लॉक के गौराबादशाहपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। सभी मुंबई औऱ गुजरात से अलग-अलग तिथियों में आए हैं। इन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले शुक्त्रस्वार को दिन 118 रिपोर्ट आई थी। सभी नेगेटिव थे। 11 नए मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के कुल मामले 169 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें