फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने देखा कैसे बनता है रेल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (ट्रेक्शन) सोमेश कुमार ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) पहुंचकर रेल इंजन बनते देखा। उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, ट्रैक मशीन शॉप के साथ ही इंजन, लाइट मशीन, इंजन की जानकारी ली। अपर सदस्य का प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पौधा और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप, लाइट मशीन शॉप, इंजन इरेक्शन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप के निरीक्षण के साथ लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता के बारे में जाना।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में समीक्षा बैठक में विभिन्न तकनीकी पहलुओं और निर्माण प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं के बारे में जायजा लिया। बैठक में अपर सदस्य ने कहा कि लोको में लगने वाले उन्नत क्रिटिकल आइटम की समय पर उपलब्धता करवाई जाएगी। बरेका में सभी लोकोमोटिव में डीपीडब्लूसीएस, आईपी बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम, वाटरलेस यूरिनल अनिवार्य रूप से लगाया जाए। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बरेका की उपलब्धियों, लोको उत्पानदन, वैश्विक निर्यात, तकनीकी विकास और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में डीएमई रेलवे बोर्ड विकास वर्मा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) लालजी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें