फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, बैंक से वापस लौट रही महिला से 58 हजार की लूट

Fri, 07 Feb 2020 07:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव के पास बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही महिला से 58 हजार रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महिला से लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली के मोलनापुर गांव निवासीनी उषा देवी पत्नी गंभीर चौहान का खाता इलाहाबाद बैंक की देवगांव शाखा में है। उषा देवी पति के साथ शुक्रवार को बैंक पर पहुंची और अपने खात से 58 हजार रुपये निकाले। पैसे को एक झोले में रखकर वह पति के साथ पैदल ही वापस घर लौटने लगी। रास्तें में पति देवगांव-मेहनाजपुर मार्ग से आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग होते हुए जा रही थीं।

तभी रास्ते में उसरौली गांव के पास सुनसान स्थान के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार दो युवक भी पहुंच गये। उषा के हाथ से पैसा रखा झोला छीनकर फरार हो गये। पीड़िता ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। जिस पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता को यह कहते हुए वापस घर भेज दिया कि शनिवार को बैंक खुलने पर सीसी टीवी फुटेज की जांच की जायेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है और शनिवार की सुबह पीड़िता को थाने पर बुलाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें