फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में झारखंड के इस दिग्गज नेता की बेटी ने अपनी प्रतिभा से लगाया सटीक निशाना

Wed, 29 Jan 2020 10:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सिरीन स्नेहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय 65वीं राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को हुई। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश कुमार महतो की बेटी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने आई है। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रही सिरीन स्नेहा आकर्षण का केंद्र बनी रही।  

विज्ञापन


सिरीन स्नेह कक्षा छह की छात्रा है। वह 2016 में तिरूपति में आयोजित नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अवार्ड पाकर नेशनल चैंपियन रही थी। सिरीन स्नेहा के नेशनल कोच सिसिर महतो ने कहा कि नौ साल की उम्र में ही सिरीन स्नेहा झारखंड़ स्टेट चैंपियन बनी थी। सिरीन स्नेहा के साथ में आई उसकी नानी निवेदिता मेहता ने बताया कि बचपन से ही स्नेहा को खेलकूद का शौक रहा है। उसकी लगन से ही उसे छोटी उम्र में ही कामयाबी मिलने लगी।

 

 

विज्ञापन

प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन करते तीरंदाज - फोटो : amar ujala
पहले दिन कंपाउंड प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने लक्ष्य पर निशाना साधा। इसमें छात्र वर्ग में 343 अंक प्राप्त कर सत्यम वैद्यवान ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रा वर्ग में महाराष्ट्र की अदिती गोपीचंद स्वमी 338 अंक प्राप्त कर अव्वल रही। प्रतियोगिता के पहले दिन कंपाउंड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 63 और बालिका वर्ग में 58 ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पंजाब के वरुण कुमार ने 334 अंक प्राप्त कर दूसरा और दिल्ली के आर्यमन वर्मा ने 330 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सीबीएसई डब्लूएसओ का प्रतिनिधित्व करते हुए मधुरा वार्षीय ने 332 अंक प्राप्त कर दूसरा और महाराष्ट्र की रूतजा परमेश्वर ने 330 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में सचिन वैद्यमान, अशोक यादव, राकेश मौर्य, शैलेष, अभिषेक, महेंद्र प्रसाद, लाल बिहारी रहे। आयोजन में 20 राज्यों के 463 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें