फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थी, योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपता है : धर्मपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थी। अब ऐसा नहीं है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपता है।
विज्ञापन

पशुपालन मंत्री बुधवार को काशी आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि जहां जल है, वहां शिव है और जहां शिव है वहां कल्याण है। अखिलेश को सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की चिंता है।
धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी छांगुर मामले में कहा कि कड़ी कार्रवाई हुई है। आगे भी धर्मांतरण के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास। यह देश सबका है। बात हिंदू, मुसलमान के बीच नहीं है, हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है। कहीं किसी धर्म को न जबरन मनवाया जा सकता है न छुड़वाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी गोशाला में खड़ंजा नहीं है तो बिछवाइए क्योंकि गाय सूखे क्षेत्र में रहती है। गीला होने पर नहीं बैठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें