फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं

Sat, 11 Jul 2015 02:07 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में शनिवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। अस्पताल का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे सीएम के दूत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने तत्काल इमरजेंसी शुरू करने का निर्देश दिया। उसके बाद महकमा फास्ट हो गया और राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल संपर्क कर शनिवार को एक बजे उद्घाटन का समय निर्धारित कर दिया गया। सीएम के दूत ने अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लंबी कतार देख कर उन्होंने और काउंटर खोलने को कहा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने निरीक्षण के दौरान सीएमओ से हर हाल में ट्रामा सेंटर चालू करने को कहा तो उन्होंने डाक्टरों और कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। प्रमुख सचिव ने स्टाफ की समस्या जल्द दूर कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ भी हो लेकिन अब इस कक्ष में मरीज आने चाहिए। ट्रामा सेंटर नहीं शुरू हो सकता तो इमरजेंसी चालू कराएं। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का यहीं इलाज सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने भर्ती मरीजों, आपरेशन थियेटर, पैथालॉजी, ब्लड बैंक आदि जगहों पर तैनात कर्मचारियों से बात की। दवा वितरण, पर्चा काउंटर, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या से संबंधित रजिस्टरों की जांच की। अधिकारियों के साथ इमरजेंसी, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, आपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, पैथॉलाजी का भी मुआयना कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम प्रांजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमपी चौरसिया आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें