फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइएमएस बीएचयू : सीनियर प्रोफेसर पद के नियम बदले, मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में सीनियर प्रोफेसर पद के लिए बाधा बने पुराने नियमों में बदलाव किये गए हैं। बीएचयू की विद्वत परिषद के इस फैसले के बाद अब आइएमएस बीएचयू में उक्त पद के लिए आवेदन करने वाले प्रोफेसरों में इस पद पर नियुक्ति की उम्मीद जगी है। हालांकि अंतिम फैसला कार्यकारिणी परिषद (ईसी) करेगी। जिसकी बैठक दीपावली के बाद बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरअसल, पुराने नियमों के मुताबिक 10 साल प्रोफेसरशिप और दो पीएचडी कराने वाले प्रोफेसर को सीनियर प्रोफेसर के लिए योग्य माना जा रहा था। लेकिन आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर इसलिए योग्य नहीं हो पा रहे थे क्योंकि यहां अधिकांश शिक्षक पीएचडी की बजाए एमडी/एमएस कराते हैं। बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की मीटिंग में नियमों की बाध्यता को खत्म करते हुए शिक्षकों को राहत दी गई है।
ये हैं नए नियम
नए नियम के मुताबिक, आईएमएस बीएचयू में 10 साल प्रोफेसरशिप करने वाले प्रोफेसर अगर 5 छात्रों को एमडी/एमएस करा लेते हैं तो वह सीनियर प्रोफेसर के लिए योग्य माने जाएंगे। वर्तमान समय में आईएमएस बीएचयू से 50 से भी ज्यादा प्रोफेसरों ने उक्त पद के लिए आवेदन किया है। नए नियम के मुताबिक आने वाले दिनों में इसका लाभ आइएमएस के शिक्षकों को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें