ट्रॉमा सेंटर परिसर के टिनशेड में आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में मनोचिकित्सा विभाग के पास मंगलवार सुबह टिनशेड में छोटे सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग लग गई। सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर परिवार के साथ खाना बना रहे थे। इसी बीच सिलिंडर लीकेज हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर ट्रॉमा सेंटर में तैनात सुरक्षा कर्मी, अन्य कर्मचारी और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में टिनशेड उड़ गया, लेकिन समय रहते लोग बाहर आ गए थे, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई। ट्रॉमा सेंटर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Today News: ब्लैकमेलिंग के दो मामले, पहले में युवक और दूसरे में विवाहिता ने दी जान; पढ़ें- अन्य खबरें
मनोचिकित्सा विभाग के पास टिनशेड लगाकर मजदूर रहते हैं। इसमें कुछ परिवार के साथ भी रहकर कामकाज करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जिस समय घटना हुई, उस समय मजदूर खाना बना रहे थे। छोटा सिलिंडर लिकेज होने की वजह से ब्लास्ट हो गया। अगर समय रहते कर्मचारी नहीं पहुंचते तो शायद बड़ा नुकसान हो सकता था। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द टिनशेड को हटवाया और सामान बाहर निकलवाया।