आयुष प्रज्ञा प्रीमियर टी-10 क्रिकेट लीग रुईया मैदान पर खेली जा रही है। रविवार को आईएमएस एकादश और जीवंत कॉलेज के बीच मैच खेला गया। इसमें आईएमएस एकादश ने जीवंत कॉलेज को आठ रन से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करतेे हुए आईएमएस एकादश ने निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवंत कॉलेज की टीम 63 रन पर ही ऑल आउट हो गई। आईएमएस के अंकुश मीणा ने दो ओवर में एक विकेट लिया। वहीं बल्लेबाजी में 17 रन बनाए। इसके अलावा नजर हुसैन ने दो ओवर में दो विकेट हासिल किए। अन्य मुकाबलों में आरएसी ने नर्सिंग की टीम को छह रन से और एपेक्स कॉलेज ने एसकेएयू की टीम को 18 रन से हराया। प्रतियोगिता का समापन 15 सितंबर को होगा।