फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोनों हाथों से एक साथ लिखने वाले शिक्षक का रोटरी क्लब ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से रविवार को मंडुआडीह स्थित एक होटल में दोनों हाथ से एक साथ लिखने वाले शिक्षक बिरंगद प्रसाद शर्मा और उनके शिष्यों का सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि बिरंगद प्रसाद शर्मा और उनके शिष्य अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दोनों हाथों से एक साथ लिख सकते हैं। इन्हें अलग-अलग विषयों एवं भाषाओं को भी एक साथ लिखने की विलक्षण क्षमता है। क्लब की ओर से उनके शिष्यों आशुतोष कुमार, अनुपमा शर्मा, मीरा शर्मा, दीपक चंद और हिमांशु को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अजय गौतम और संचालन विवेक अग्रवाल ने किया। क्लब के सचिव सतीश बजाज ने क्लब के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद डॉ. अनुराधा भाटिया ने दिया। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, उमा शंकर पोद्दार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें