फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य में योग का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य में योग का अहम योगदान है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. इनू मेहता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कविता पांडेय ने मानसिक स्वास्थ्य के कुछ आसान टिप्स बताए। योग प्रशिक्षक डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की नौ क्रियाओं का अभ्यास कराया। इनमें सूक्ष्म योगिक क्रियाएं, वज्रासन, सर्पासन, हलासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तासन, शवासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि ये आसान योगिक क्रियाएं हमें रोज करनी चाहिए। ये न केवल मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करती हैं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में प्रो. निशात अफरोज, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. शिल्पा कुमारी, डॉ. कविता पांडेय एवं डॉ. नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें